चुनाव आयोग आज करेगा झारखण्ड विधानसभा चुनाव की तारीख़ की घोषणा


आज शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का एलान किया जाएगा। शाम चार बजे करीब चुनाव आयोग इसकी घोषणा करेगा। आयोग के एक बयान में भी यह जानकारी दी गई है। झारखंड में अगले साल पांच जनवरी को 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा-आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) गठबंधन की सरकार है और रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 


ऐसी संभावना थी कि चुनाव आयोग झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित करेगा लेकिन आयोग ने सिर्फ झारखंड का चुनाव कार्यक्रम ही घोषित करने की जानकारी दी है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को पूरा हो रहा है।


Popular posts